Site icon Dainik Savera Times

Pizza Hut इस देश में लोगों को खिला रहा सांप के मीट से बना पिज़्ज़ा

हांगकांग- आजकल लोग अलग-अलग खाना का स्वाद लेना फी पसंद करते हैं। भारत में भी नॉन वेज और वेज खानों की काफी डिमांड है। बात की जाए फास्ट फूड की तो लोग इसमें पिज़्ज़ा को बहुत पसंद करते हैं। वहीं पिज़्ज़ा को लेकर एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी कंपनी पिज़्ज़ा हट ने हाल में एक नए तरह का स्वाद इजाद किया है।

हालांकि, यह स्वाद आपको सिर्फ हांगकांग में मिलेगा। पिज़्ज़ा हट अपने ग्राहकों को अलग-अलग स्वाद देने के लिए हर बार कुछ नया लेकर आती है। इस बार कंपनी सांप वाला पिज्जा लेकर आई है। नई पेशकश में आपको पिज़्ज़ा में सांप का मांस देखने को मिलेगा। हांगकांग और दक्षिणी चीन के आसपास के कुछ भोजनकर्ता लंबे समय से सांप स्टीयू का आनंद लेते रहे हैं, खासकर ठंड के महीनों के दौरान। बहुत से लोग मानते हैं कि सांप के मांस में औषधीय गुण होते हैं, त्वचा की स्थिति में सुधार होता है और शरीर को गर्माहट मिलती है।

We are now on WhatsApp. Click to Join

ये भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

Exit mobile version