Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में डाक घर निर्यात केंद्रों की संख्या दिसंबर तक 1,000 करने की योजना 

October 9, 2023

देशभर में डाक घर निर्यात केंद्रों की संख्या दिसंबर तक 1,000 करने की योजना 
नयी दिल्ली:  डाक विभाग देश में डाक घर निर्यात केंद्रों की संख्या इस साल के अंत तक 1,000 करने की योजना बना रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।फिलहाल देश भर में 700 डाक घर निर्यात केंद्र मौजूद हैं।दिल्ली क्षेत्र की मुख्य महा डाकपाल मंजू कुमारी ने संवाददाताओं से कहा कि अभी तक देश भर में 700 डाक घर निर्यात केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं जिनमें 30 दिल्ली क्षेत्र में हैं।उन्होंने कहा, साल के अंत तक 1,000 डाक घर निर्यात केंद्र स्थापित हो जाएंगे। हमने दिल्ली क्षेत्र में 30 केंद्र खोले हैं और तीन महीनों के अंदर 140 ग्राहकों ने सेवाओं का लाभ लेना शुरू कर दिया है। इसके और बढऩे की उम्मीद है।
 विश्व डाक दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने दस्तावेजीकरण को ऑनलाइन पूरा करने के लिए सीमा शुल्क विभाग के साथ सहयोग किया है। डाक घर निर्यात केंद्र आने वाले ग्राहकों को अपना पंजीकरण कराना होता है।मंजू कुमारी ने कहा,जब कोई ग्राहक पार्सल बुक करता है तो निर्यात के लिए जरूरी दस्तावेजीकरण डाक घर निर्यात केंद्रों पर किया जा सकता है। ग्राहकों को पार्सल बुक करने के लिए डाक घर निर्यात केंद्र आने की जरूरत नहीं है। यह ऑनलाइन किया जा सकता है और हम नियमित ग्राहकों के लिए मुफ्त पिक-अप की सुविधा दे रहे हैं।ह्

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें