Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम ई-ड्राइव योजना: इलैक्ट्रिक दोपहिया खरीदार को पहले साल मिलेगी 10,000 तक की सबसिडी

September 13, 2024

पीएम ई-ड्राइव योजना: इलैक्ट्रिक दोपहिया खरीदार को पहले साल मिलेगी 10,000 तक की सबसिडी

नई दिल्ली: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वाले पीएम ई-ड्राइव योजना के पहले वर्ष में अधिकतम 10,000 रुपए तक की सबसिडी ले सकते हैं। योजना की शुरुआत जल्द होगी। कुमारस्वामी ने कहा कि इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत बैटरी ‘पावर’ के आधार पर 5,000 रुपए प्रति किलोवाट घंटा की सबसिडी तय की गई है, हालांकि पहले वर्ष में कुल प्रोत्साहन 10,000 रुपए से अधिक नहीं होगा।

दूसरे वर्ष में यह सबसिडी आधी 2,500 रुपए प्रति किलोवाट घंटा हो जाएगी और कुल लाभ 5,000 रुपए से अधिक नहीं होगा। कुमारस्वामी ने कहा कि ई-रिक्शा खरीदार पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत पहले साल में 25,000 रुपए और दूसरे साल में 12,500 रुपए की सबसिडी का लाभ उठा सकते हैं। मंत्री ने कहा, ‘इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए प्रति किलोवाट सबसिडी पहले साल 5,000 रुपए और दूसरे साल 2,500 रुपए है। यह लाभ 2 साल तक जारी रहेगा।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें