Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रवासी दिवस सम्मेलन में हिस्सा लेने Indore पहुंचे PM Modi

January 9, 2023

प्रवासी दिवस सम्मेलन में हिस्सा लेने Indore पहुंचे PM Modi

इंदौर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लेने इंदौर पहुंच गए हैं। वो विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेषाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इंदौर में ब्रिलिएन्ट कन्वेन्शन सेन्टर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होकर दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर दिल्ली वापस लौट जाएंगे। सम्मेलन में गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली मुख्य अतिथि और सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी विशेष अतिथि होंगे। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केन्द्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें