Site icon Dainik Savera Times

PM Modi 13 जनवरी को सबसे लंबे क्रूज को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को शुक्रवार को वाराणसी में हरी झंडी दिखाएंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नदी में चलने वाला क्रूज जहाज ‘एमवी गंगा विलास’ शुक्रवार को वाराणसी से अपने पहले सफर पर निकलेगा। इस दौरान वह 3,200 किलोमीटर से लंबा सफर तय करेगा। यह क्रूज भारत एवं बांग्लादेश से गुजरने वाली 27 नदी प्रणालियों के रास्ते अपनी मंजिल पर पहुंचेगा। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा है कि एमवी गंगा विलास का उद्घाटन होने के साथ ही भारत नदियों से क्रूज सफर के वैश्विक मानचित्र का हिस्सा बन जाएगा।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

Exit mobile version