Site icon Dainik Savera Times

PNB ने छोटे उद्यमों के लिए कर्ज सुलभ कराने को लेकर एप्प पेश की

 

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा कि उसने जीएसटी सहाय योजना पर आधारित एक मोबाइल एप्लीकेशन पेश किया है। इसके जरिए जीएसटी चालान का उपयोग करके ऋण दिया जा सकता है। बैंक ने एक बयान में कहा, इस एकीकरण के साथ, पीएनबी जीएसटी चालान का उपयोग कर एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझौले उद्यम) को कर्ज लेने की आसान सुविधा देने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है। यह पहल देश में एमएसएमई क्षेत्र और डिजीटल कर्ज परिवेश के विकास को आगे बढ़ाने की बैंक की रणनीति के अनुरूप भी है।

ये भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी (प्लेइंग 11)

Exit mobile version