Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PNB ने बहुभाषी एआई बैंकिंग के लिए ‘भाषिनी’ के साथ किया समझौता

July 17, 2026

PNB ने बहुभाषी एआई बैंकिंग के लिए ‘भाषिनी’ के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने बहुभाषी कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया भाषिनी डिविजन (डीआईबीडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

पीएनबी ने कहा कि इस साझेदारी के तहत भाषिनी की उन्नत बहुभाषी एआई क्षमताओं को बैंक के डिजिटल मंचों के साथ एकीकृत किया जाएगा। बैंक ने कहा कि इससे ग्राहक मौखिक और लिखित माध्यम, दोनों के जरिए कई भारतीय भाषाओं में आसानी से बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

पीएनबी के कार्यकारी निदेशक एम. परमशिवम ने कहा कि बहुभाषी एआई को सार्वजनिक सेवा वितरण से जोड़ने की यह पहल भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने में मदद करेगी। इससे डिजिटल बैंकिंग सेवाएं देशभर के लोगों के लिए अधिक सुलभ, समावेशी और जन हितैषी बन सकेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें