Poco F8 : Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने अपनी नई फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज Poco F8 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो पावरफुल मॉडल Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें अगली पीढ़ी के Snapdragon प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिस्प्ले फीचर्स के साथ पेश किया है। गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन चाहने वाले यूज़र्स के लिए यह सीरीज काफी दिलचस्प मानी जा रही है।
कीमत और वेरिएंट्स
Poco F8 Ultra की शुरुआती कीमत 729 डॉलर (लगभग ₹65,100) रखी गई है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट 12GB + 256GB और 16GB + 512GB में उपलब्ध है। इसका हाई-एंड मॉडल 799 डॉलर यानी करीब ₹71,300 का है। फोन दो रंगों ब्लैक और डेनिम ब्लू में खरीदा जा सकता है।
वहीं Poco F8 Pro की शुरुआत 579 डॉलर (लगभग ₹51,700) से होती है। इसमें भी दो स्टोरेज विकल्प 12GB + 256GB और 12GB + 512GB दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 629 डॉलर (लगभग ₹56,100) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और टाइटेनियम कलर ऑप्शन में आता है। दोनों मॉडलों पर यूज़र्स को 50 डॉलर का अर्ली बर्ड डिस्काउंट भी मिल रहा है।
UltraPower Ascend with POCO F8 Series 🚀
Ready to go full throttle?
Tap now to grab your POCO F8 Pro or POCO F8 Ultra at an exclusive launch price starting at $529!And if you’re ready for next-level entertainment and productivity — don’t miss the new POCO Pad X1 and POCO Pad M1… pic.twitter.com/IMxRIMYxuf
— POCO (@POCOGlobal) November 26, 2025
Poco F8 Ultra: अल्ट्रा-ग्रेड प्रीमियम फीचर्स
F8 Ultra में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। HDR10+ सपोर्ट के साथ यह डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को काफी बेहतर बनाता है।
फोन में नया Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो अल्ट्रा-फास्ट परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें 6500mAh की बैटरी, 100W वायर्ड हाइपरचार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मौजूद है।
कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियत है-
50MP OIS मेन कैमरा
50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
सामने 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित HyperOS पर चलता है।
Poco F8 Pro: पावर और प्राइस दोनों में बैलेंस
F8 Pro में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, और वही 3,500 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।
फोन में 6,210mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग है। इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इस प्रकार है-
50MP OIS मेन कैमरा
50MP टेलीफोटो
8MP अल्ट्रावाइड
सेल्फी के लिए 20MP कैमरा दिया गया है।
Poco की F8 सीरीज अपने मजबूत फीचर्स, प्रीमियम बिल्ड और तेज प्रोसेसिंग के कारण हाई-एंड स्मार्टफोन बाजार में कड़ी चुनौती पेश करने वाली है।

