POCO M7 Launch : बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में गेमिंग का जबरदस्त अनुभव देने वाली कंपनी POCO ने अपनी M सीरीज में एक और पावरफुल स्मार्टफोन POCO M7 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस न सिर्फ शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है, बल्कि इसके लुक्स भी प्रीमियम कैटेगरी के फोन जैसे हैं। खास बात यह है कि इसका कैमरा मॉड्यूल डिजाइन iPhone 16 से प्रेरित नजर आता है।
डिजाइन और डिस्प्ले में जबरदस्त बदलाव
POCO M7 के रियर पैनल पर वर्टिकली अलाइन्ड डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है। वहीं फोन का 6.9 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। इसका 288Hz टच सैम्पलिंग रेट और 850 निट्स ब्राइटनेस इसे बजट सेगमेंट में एक अलग पहचान देता है। साथ ही, TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन इसे आंखों के लिए सुरक्षित बनाता है।
Good looks. Monster power. One name — #POCOM7Plus5G.
This stunner hides a jaw-dropping 7000mAh battery inside its sleek frame. 🔋✨
Catch it first on #Flipkart, 19th Aug.
Drop a 🔁 if you’re locking this beast in your🛒 pic.twitter.com/5wqlNtUXzU
— POCO India (@IndiaPOCO) August 17, 2025
परफॉर्मेंस और बैटरी: गेमर्स के लिए बनी मशीन
फोन में दिया गया Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट इसको स्मूथ परफॉर्मेंस देता है, खासकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान। यह डिवाइस दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – 6GB+128GB और 8GB+256GB। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की विशाल बैटरी है, जो लंबे समय तक गेमिंग का मजा देती है। साथ में है 33W फास्ट चार्जिंग, जिससे चार्जिंग में भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता।

POCO M7 फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, LCD, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 685
स्टोरेज 8GB RAM, 256GB
बैटरी 7000mAh, 33W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 15, HyperOS
कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स
POCO M7 में पीछे की ओर 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Meet the #POCOM7Plus5G — where art meets beast mode! 🎨⚡
Sleek, modern, and drop-dead gorgeous — and oh, did we mention it packs a MONSTER 7000mAh battery inside this slim frame? 🔋🔥
First Sale on #Flipkart this 19th Aug
Drop a 🔁 if this design has your heart 💛 pic.twitter.com/VIXgKQLPvP
— POCO India (@IndiaPOCO) August 16, 2025
फोन के अन्य फीचर्स में शामिल हैं:
Dolby Atmos साउंड सपोर्ट
NFC और IR ब्लास्टर
Bluetooth 5.0, Wi-Fi
IP64 रेटिंग – जो इसे पानी की छींटों और धूल से सुरक्षित बनाती है
कीमत और उपलब्धता
POCO M7 को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में 147 डॉलर (लगभग ₹12,800) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि, भारत में इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भारत में पहले ही POCO M7 का 5G वर्जन उपलब्ध है।