Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीतिगत निश्चितता से भारत में निवेश के व्यापक अवसर: सीतारमण

November 1, 2023

नीतिगत निश्चितता से भारत में निवेश के व्यापक अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि सरकार कुशल जनशक्ति और उच्च डिजिटल तकनीक के साथ नीतिगत निश्चितता और राजनीतिक स्थिरता प्रदान करती है जिसके परिणामस्वरूप भारत में निवेश के व्यापक अवसर मिलते हैं। श्रीमती सीतारमण ने यहां यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष जॉन टी चैंबर्स के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह बात कही। बैठक के दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की गयी। वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि में साझा हितों के आधार पर व्यापार और निवेश माहौल को बढ़ावा देने पर भी विचार विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें