Site icon Dainik Savera Times

पोर्टर को चालू वित्त वर्ष में कारोबार के 60 प्रतिशत बढक़र 3,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद

 

नई दिल्ली: लॉजिस्टिक्स सेवा से जुड़े स्टार्टअप पोर्टर के सह-संस्थापक उत्तम डिग्गा ने कहा कि कंपनी को चालू वित्त वर्ष में कारोबार 60 प्रतिशत वृद्धि के साथ करीब 3,000 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है। उत्तम डिग्गा ने कहा कि उद्यमों- टाइगर ग्लोबल और लाइटरॉक सर्मिथत स्टार्टअप को दिसंबर 2024 तक परिचालन रूप से फायदेमंद होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सालाना आधार पर 60 से 70 प्रतिशत की दर से वृद्धि जारी रख रहे हैं और मुझे लगता है कि आने वाले एक या दो साल तक यह जारी रहेगा।

इस वित्त वर्ष में उम्मीद है कि पोर्टर 60 प्रतिशत की वृद्धि करेगा और कंपनी करीब 3,000 करोड़ रुपये का राजस्व कमाएगी। पोर्टर वर्तमान में घर का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने आदि सेवाएं मुहैया कराता है। कंपनी ने हाल ही में कूरियर सेवा भी शुरू की है।कंपनी अभी 19 शहरों में अपनी सेवाएं मुहैया करा रही है।

 

ये भी पढ़ें : Cannes फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंचेंगी Tara Sutaria, भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

Exit mobile version