Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, L&T में जोरदार खरीदारी

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूत शुरुआत की, जिसमें प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 256.57 अंक चढ़कर 81,594.52 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 69.3 अंकों की बढ़त के साथ 24,890.40 पर ट्रेड करता देखा गया। बाजार में इस उछाल की बड़ी वजह लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी रही, जो शुरुआती घंटे में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के तिमाही नतीजों और नए ऑर्डर बुकिंग को लेकर निवेशकों में उत्साह देखा गया।

इसके अलावा भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के शेयरों में गिरावट देखी गई।

वैश्विक संकेत मिले-जुले

एशियाई बाजारों से मिले संकेत भी मिले-जुले रहे। जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स लाल निशान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिकी बाजारों ने हालांकि मंगलवार को नकारात्मक रुख दिखाया, जिससे वैश्विक निवेशकों का मनोबल थोड़ा प्रभावित हुआ।

तेल और एफआईआई गतिविधि

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,636.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की, जो बाजार पर हल्का दबाव बना सकता है।

ये भी पढ़ें : ईरान के शहर तबरीज पर हमला करेगा इजरायल, नक्शा साझा कर लिखा- जगह खाली करें लोग

Exit mobile version