Site icon Dainik Savera Times

ईद से पहले पाकिस्तान में पैट्रोल की कीमतों में बढ़ौतरी की तैयारी

 

इस्लामाबाद : पैसे की कमी से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने अपने नागरिकों के जीवन पर भारी असर डाला है, जिससे मुद्रास्फीति में लगातार वृद्धि के साथ उनके संघर्ष, दुख और पीड़ा बढ़ गई हैं। अब सरकार पैट्रोल की कीमतों में एक और बड़ी बढ़ौतरी की घोषणा करने वाली है।

ईद-उल-फितर केवल 10 दिन दूर है, सरकार कम से कम 10-11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ौतरी कर सकती है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि ईंधन की कीमत में बढ़ौतरी की घोषणा रविवार को की जाएगी। ये बढ़ौतरी उच्च आयात प्रीमियम और वैश्विक कीमतों के कारण है।

एक सरकारी सूत्र ने कहा, ‘पैट्रोल की कीमतें बढ़ने की संभावना है लेकिन एक अन्य प्रमुख ईंधन, हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर तक की गिरावट की संभावना है।’ वृद्धि के बाद पैट्रोल की कीमत 290 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : अब तक 2,922 नाविक सुरक्षित लौटे, खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाज पूरी तरह सुरक्षित: सरकार

Exit mobile version