Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रैस्टीज ग्रुप को चालू वित्त वर्ष में “20,000 करोड़ से अधिक की बिक्री बुकिंग की उम्मीद

October 16, 2023

प्रैस्टीज ग्रुप को चालू वित्त वर्ष में “20,000 करोड़ से अधिक की बिक्री बुकिंग की उम्मीद

 

नई दिल्ली : प्रैस्टीज एस्टेट्स प्रोजैक्ट्स लिमिटेड को आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग से चालू वित्त वर्ष में अपनी बिक्री बुकिंग 55 प्रतिशत बढ़कर 20,000 करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की बिक्री बुकिंग 12,931 करोड़ रुपए रही थी।

कंपनी चालू वित्त वर्ष की पहली दो तिमाहियों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित है। प्रैस्टीज ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक इरफान रजाक ने कहा कि हम चालू वित्त वर्ष के लिए अपने बिक्री अनुमान को पूर्व के 16,000 करोड़ रुपए से संशोधित कर 20,000 करोड़ रुपए से अधिक कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें