Site icon Dainik Savera Times

प्रतिष्ठित ब्रांड Daewoo का भारतीय बाजार में प्रवेश

नई दिल्ली : प्रतिष्ठित साउथ कोरियन समूह पॉस्को देवू अपने ग्लोबल ब्राड देवू के साथ सभावनाओं से भरे भारतीय बाजार में प्रवेश के लिए रणनीतिक रूप से तैयार है। कंपनी का भारत में प्रवेश का उद्देश्य भारत की तेज आर्थिक वृद्धि और उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग का फायदा उठाना है और इसे दुनिया के सबसे अधिक सभावनाओं से भरे उपभोक्ता बाजारों में से एक बनाना है।

गुणवत्ता और इनोवेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाने वाला देवू ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स इन दोनों ही क्षेत्रों में 50 वर्षों की वैश्विक विरासत के साथ एक प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध ब्रांड है। 110 देशों में पहले से ही अच्छी तरह से स्थापित देवू रणनीतिक ब्रांड लाइसेंसिंग सहभागिता के माध्यम से भारत में अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार किया है।

देवू ने गुड़गांव स्थित केल्वोन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक करार किया है। केल्वीन का नेतृत्व एच.एस. भाटिया करते हैं जो कि भारतीय कंज्यूमर मार्केट का एक जाना माना नाम है और वे इससे पहले एलजी और एयरटेल में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उनको भारत में देवू के लिए एक्सक्लूसिव ब्रांड लाइसेंसधारी के रूप में चुना गया है। यह गठबंधन एच. एस. भाटिया के व्यापक इंडस्ट्री मॉलेज पर केन्द्रित है और इसका उद्देश्य भारतीय बाजार में देवू के ग्लोबल ब्रांड इनोवेटिव टेक्नोलॉजी आधारित इनोवेटिव उत्पादों को पेश करना है। यह सहयोग स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग प्रयासों का समर्थन करते हुए भारत में एक प्रमुख नाम बनने के प्रति देव के प्रयास को रेखांकित करता है।

 -देवू इंडिया ऑपरेशंस निदेशक चान रयू ने इस बात पर जोर दिया कि पॉस्को समूह का हिस्सा देवू विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ट्रेडमार्क और यूएसए, यूरोप, चीन, मिडिल ईस्ट, यूएई आदि जैसे कई इंटरनेशनल बाजारों में इसकी अच्छी उपस्थिति है। भारतीय बाजार का तेज ग्रोथ इस डायनेमिक लँडस्कैप में प्रवेश करने का प्रमुख कारण है। अपने प्रारंभिक चरण में, कंपनी बिजली और एनर्जी उत्पादों की एक रेंज पेश कर रहे हैं, जिसमें फोर-व्हीलर्स और टू-व्हीलर्स, दोनों प्रकार के वाहनों के लिए बैटरी, साथ ही इन्वर्टर और सौर बैटरी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, हम विभिन्न प्रकार के एचयूपीएस इनवर्टर और यूपीएस सिस्टम भी पेश करेंगे। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें इंटीग्रेटेड लिथियम बैटरी के साथ दीवार पर स्थापित करने का विकल्प भी शामिल हैं। इसके अलावा, हम इलेक्ट्रिकल डिवाइसिज के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 0.5 केवीए से 5 केवीए तक की उच्च क्षमता वाले वोल्टेज स्टेबलाइजर्स लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version