Site icon Dainik Savera Times

Gold Bond का मूल्य 6,199 रुपए प्रति ग्राम, सोमवार से कर सकेंगे आवेदन

 

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि सरकारी स्वर्ण बॉन्ड की अगली किस्त के लिए निर्गम मूल्य 6,199 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। निर्गम 18 दिसंबर से पांच दिनों के लिए खुलेगा। सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी) योजना 2023-24 शृंखला-3 निवेश के लिए 18-22 दिसंबर, 2023 के दौरान खुली रहेगी।

एसजीबी को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (छोटे वित्त बैंकों, भुगतान बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), भारतीय शेयर होल्डिंग निगम लिमिटेड (एसएचसीआईएल), भारतीय निपटान निगम लिमिटेड (सीसीआईएल), नामित डाकघरों, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचा जाएगा।

ये भी पढ़ें: बैंकिंग ग्राहकों के लिए अलर्ट: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Exit mobile version