Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ेगी

December 10, 2023

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ेगी

नयी दिल्ली: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत एक जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला उत्पादन लागत बढऩे से पड़ रहे असर को कम करने के लिए लिया गया है।

टाटा मोटर्स ने कहा कि यह मूल्य-वृद्धि सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी। इसके पहले मारुति सुजुकी, हुंदै मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा , होंडा और ऑडी जैसी यात्री वाहन विनिर्माता कंपनियों ने भी जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार लाल निशान में, बैंकिंग शेयरों पर दबाव

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें