Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिंसों के भाव स्थिर

April 15, 2023

दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिंसों के भाव स्थिर

नई दिल्ली : स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : इस दौरान घरेलू बाजार में सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पॉम ऑयल, मूंगफली तेल, सरसों तेल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ में टिकाव रहा। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल उड़द दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले दिवस पर पड़े रहे।

ये भी पढ़ें : ‘इंसाफ मिलने तक कोई नेता घर न आए’… नसरपुर केस में पीड़िता के पिता की अपील; आरोपी को फांसी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें