Site icon Dainik Savera Times

January से बढ़ जाएगी Ducati motorcycle के सभी मॉडल की कीमतें

मुंबई: इटली की सुपरबाइक विनिर्माता कंपनी डुकाटी के मोटरसाइकिल के सभी मॉडल की कीमतें भारत में एक जनवरी से बढ़ जाएंगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि मूल्य वृद्धि कितनी होगी। डुकाटी इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसकी मोटरसाइकिल की पूरी श्रृंखला के दाम एक जनवरी 2023 से बढ़ जाएंगे। इसमें कहा गया कि लागत का भार कुछ समय से कंपनी स्वयं पर ले रही थी लेकिन कच्ची सामग्री, उत्पादन और लॉजिस्टिक्स से संबंधित लागत में वृद्धि की वजह से उसे कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।

 

 

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका… टीम इंडिया का ऐलान

Exit mobile version