Site icon Dainik Savera Times

सूरजमुखी तेल और मूंग दाल के दामों में आई गिरावट, 3642 रिंगिट प्रति टन रहा

 

नई दिल्ली : विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सूरजमुखी तेल और मूंग दाल सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अक्टूबर का पाम ऑयल वायदा छह रिंगिट फिसलकर 3642 रिंगिट प्रति टन रह गया।

वहीं, अक्टूबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.09 सेंट की बढ़त के साथ 58.49 सेंट प्रति पौंड बोला गया।इस दौरान घरेलू बाजार में सूरजमुखी तेल में 147 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर शेष खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही।

इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पुराने स्तर पर पड़े रहे। दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में मूंग दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर शेष में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के दाम टिके रहे। अनाज : अनाज मंडी में दाम स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: हफ्ते भर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1000 और चांदी ₹3000+ टूटी

Exit mobile version