Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

टमाटर के दाम घटने से शाकाहारी, मांसाहारी थाली की कीमतों में आयी गिरावट

October 6, 2023

टमाटर के दाम घटने से शाकाहारी, मांसाहारी थाली की कीमतों में आयी गिरावट

 

मुंबई: टमाटर की गिरती कीमतों के चलते भारत में शाकाहारी और मांसाहारी (नॉन वेज) थालियों की कीमत में सितंबर में मासिक आधार पर गिरावट आई है। वीरवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। क्रिसिल मार्कीट इंटैलीजैंस एंड एनालिटिक्स के भेजन की थाली की लागत के मासिक संकेतक में रोटी चावल दर (आरआरआर) के अनुसार, सितंबर में शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत पिछले महीने की तुलना में क्रमश: 17 प्रतिशत और 9 प्रतिशत की गिरावट आई।

पढ़ें बड़ी ख़बरें:महादेव बुक्स मामला : रणबीर के बाद अब ईडी की रडार पर बॉलीवुड की ये बड़ी एक्ट्रेस

टमाटर की कीमत मासिक आधार पर 62 प्रतिशत घटकर सितंबर में 39 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। अगस्त में टमाटर 102 रुपए प्रति किलोग्राम पर था। यह थाली की कीमतों में गिरावट का एक प्रमुख कारण है। रिपोर्ट के अनुसार, सालाना आधार पर सितंबर में शाकाहारी थाली की कीमत में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है। वहीं गेहूं और पाम तेल की ऊंची कीमतों के कारण मांसाहारी थाली की कीमत में 0.65 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।

पढ़ें बड़ी ख़बरें:नेपाल को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में भारतीय महिला कबड्डी टीम

सितंबर में प्याज की कीमतें मासिक आधार 12% बढ़ीं:

रिपोर्ट में बताया गया कि सितंबर में प्याज की कीमतें मासिक आधार 12 प्रतिशत बढ़ीं और इसके इस पर ही स्थिर रहने की सं•ाावना है क्योंकि 2023 में खरीफ का उत्पादन कम रहने के आसार हैं। र्इंधन के दाम का शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कुल लागत में क्रमश: 14 प्रतिशत और 8 प्रतिशत योगदान रहता है। इसमें सितंबर में क्रमिक रूप से 18 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलैंडर की कीमत 1,103 रुपए से घटकर 903 रुपए हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें