Site icon Dainik Savera Times

निजी जीवन बीमा कंपनी Aviva Signature Investment Plan लॉन्च

नई दिल्ली: निजी जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाईफ इंश्योरेंस ने एक यूनिट लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग व्यक्तिगत लाईफ इंश्योरेंस प्लान, अवीवा सिग्नेचर इन्वेस्टमेंट प्लान के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह प्लान मिलेनियल और जनरेशन एक्स ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सिग्नेचर मिलेनियल में बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी आश्रित माता-पिता, जीवनसाथी, या बच्चे के लिए एक गारंटीड राशि का निर्माण करने के लिए इनबिल्ट प्रीमियम वेवर है। सिग्नेचर जैनएक्स में ग्राहक 60 साल तक के लिए अनुशासित मासिक बचत द्वारा अपनी संपत्ति बढ़ा सकते हैं और जनरेशनल संपत्ति का निर्माण कर सकते हैं।

फंड के सात विकल्पों के साथ यह जरूरत पड़ने पर आसानी से पैसे की उपलब्धता और भुगतान की विभिन्न आवृत्तियों और पॉलिसी अवधियों का लचीलापन प्रदान करती है। कंपनी के विपणन प्रमुख विनीत कपाही ने कहा, “ ईक्विटी बाजार में पहली बार, बहुत सतर्कता से प्रवेश करने वाले लोगों की जरूरतों के अनुरूप, अवीवा में हमने उत्पादों की डाईनामिक्स में बदलते समय के अनुरूप संशोधन किया है और ऐसा उत्पाद बनाया है, जो हमारे ग्राहकों को वास्तविक फायदा प्रदान करे। परिणामस्वरूप, हमारा नए युग का यूलिप उत्पाद – अवीवा सिग्नेचर इन्वेस्टमेंट प्लान संपत्ति निर्माण का बेहतरीन उपाय है, जो अनपेक्षित घटनाओं के होने पर आपके परिवार को गारंटीड सुरक्षा भी प्रदान करता है।”

ये भी पढ़ें: सरकार का सख्त फैसलाः सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना अनिवार्य, ‘कर्तव्य’ ऐप से लगेगी हाजिरी

Exit mobile version