Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं के गणित, विज्ञान में प्रोत्साहन के लिए प्रॉक्टर एंड गैम्बल ने शुरू किया देशव्यापी अभियान

February 14, 2023

महिलाओं के गणित, विज्ञान में प्रोत्साहन के लिए प्रॉक्टर एंड गैम्बल ने शुरू किया देशव्यापी अभियान

नई दिल्‍ली: प्रॉक्‍टर एण्‍ड गैम्‍बल इंडिया (पीएण्‍डजी इंडिया) ने विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की ओर बालिकाओं एवं महिलाओं का रुझान बढ़ाने के लिए अपनी तरह के पहले रोडशो ‘वूमन इन स्‍टेम कारवां’ को हरी झंडी दिखाई है और इसका आयोजन देश के कई शहरों में किया जाएगा। इस रोडशो में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित (स्‍टेम) से जुड़े उद्यमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये प्रमुख हितधारकों को एकसाथ लाया गया।

इस रोडशो को जी20 आयोजनों के तहत आधिकारिक मान्‍यता मिली है जिसकी शुरुआत दिल्‍ली में इंटरनेशनल डे फॉर वूमन एण्‍ड गर्ल्‍स इन साइंस पर एक बेहतरीन ‘वूमन इन स्‍टेम: पॉलिसी, प्रैक्टिस एण्‍ड इंटरवेंशन्‍स’ गोलमेज सम्‍मेलन के साथ हुई। इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण है। यह सम्‍मेलन स्‍टेम के अवसरों में महिलाओं का प्रतिनिधित्‍व बढ़ाने के लिये नीतिगत प्रावधानों, जमीनी स्‍तर की सच्‍चाइयों, कॉर्पोरेट की भूमिका और प्रत्‍यक्ष हस्‍तक्षेपों पर केन्द्रित था। इस सम्‍मेलन में 20 से ज्‍यादा प्रतिष्ठित पेशेवरों ने उन सभी तरीकों पर चर्चा की, जिनसे सही मध्‍यस्‍थताओं, नीतियों में जरूरी सुधारों और सर्वश्रेष्‍ठ अभ्‍यासों के कार्यान्‍वयन द्वारा स्‍टेम में महिलाओं के प्रतिनिधित्‍व को मजबूती दी जा सकती है।

सम्‍मेलन में मौजूद पदाधिकारियों में पीएण्‍डजी इंडिया, सेंटर फॉर सिविल सोसायटी, शिक्षा मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय और नीति आयोग के प्रतिनिधि शामिल थे। यह चर्चा महत्‍वपूर्ण विषय से जुड़े क्षेत्रों के इर्द-गिर्द रही। इसमें नीतिगत उपायों के माध्‍यम से स्‍टेम कॅरियर में महिलाओं का प्रवेश संभव बनाना, विभिन्‍न क्षेत्रों में स्‍टेम में महिलाओं की वर्तमान सच्‍चाई पर जमीनी-स्‍तर की सूचनाएं और सरकार तथा व्‍यवसायों के वे हस्‍तक्षेप, जो अगले पांच वर्षों में स्‍टेम में महिलाओं के प्रवेश और बने रहने को आसान बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें