Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Proptech के Startup Reloy को चालू वित्त वर्ष में 40% राजस्व वृद्धि की उम्मीद

November 28, 2024

Proptech के Startup Reloy को चालू वित्त वर्ष में 40% राजस्व वृद्धि की उम्मीद
नई दिल्ली: एचडीएफसी कैपिटल सर्मिथत प्रॉपटेक के स्टार्टअप रेलॉय को मजबूत आवासीय मांग के दम पर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 40 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि की उम्मीद है। रेलॉय के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अखिल सराफ ने कहा, ‘‘हमने अब ‘रेफरल’ बिक्री का तरीका खोज लिया है और इसे अपने सभी ग्राहकों के लिए अपना रहे हैं। इसमें नए ग्राहकों का भी योगदान है।
रेफरल’ बिक्री विपणन की शक्तिशाली रणनीति है जो संतुष्ट ग्राहकों के प्रभाव का लाभ उठाकर किसी ब्रांड के उत्पादों या सेवाओं को उनके दोस्तों, परिवार तक पहुंचाती है। रेलॉय ने गत वित्त वर्ष 2023-24 में बिल्डरों को 1,450 करोड़ रुपये की ‘रेफरल बिक्री’ करने में मदद की थी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में यह संख्या और बढऩे की उम्मीद है। सराफ ने कहा,मांग मजबूत बनी हुई है, खासकर प्रतिष्ठित बिल्डरों के लिए जिनका समय पर परियोजनाएं पूरी करने का अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 40 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें