Site icon Dainik Savera Times

Proteus E-Gov Technologies के शेयर की बाजार में सपाट शुरुआत

 

नई दिल्ली:प्रोटीन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज के शेयर की सोमवार को बाजार में सपाट शुरुआत रही। बीएसई पर शेयर की शुरुआत निर्गम मूल्य 792 रुपये पर ही हुई। बाद में यह 3.91 प्रतिशत चढक़र 823 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 3,288.52 करोड़ रुपये रहा।

प्रोटीन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे एवं अंतिम दिन गत बुधवार को 23.86 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने 490 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 752-792 रुपये प्रति शेयर रखा था। प्रोटीन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज को पहले एनएसडीएल ई-गवर्नेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम से जाना जाता था।

ये भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

Exit mobile version