Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल डीजल को जीएसटी दायरे में लाने के लिए पंप मालिकों ने किया प्रदर्शन

August 23, 2023

पेट्रोल डीजल को जीएसटी दायरे में लाने के लिए पंप मालिकों ने किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली: देश भर के पेट्रोल पंप मालिकों ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के साथ ही अपनी अन्य मांगों को लेकर आज राजधानी में धरना प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंप डीलरर्स एसोसियेशन की अगुवाई में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में देश के 16 राज्यों के डीलर शामिल हुये। डीलरों ने यहां पेट्रोलियम मंत्रालय को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें पेट्रोल और डीजल पर वैट को अव्यवहारिक बताते हुये इन दोनों उत्पादों को जीएसटी के दायरे लाये जाने की मांग की। इसमें कहा गया है कि वैट से क्षेत्रीय असंतुलन पैदा हो रहा है और यह एक देश एक कर के सरकार के दृष्टिकोण के भी विपरीत है। इसमें डीलरों ने अपने मार्जिन को भी बढ़ाये जाने की मांग की है और कहा कि छह वर्ष पहले मार्जिन में बढोतरी की गयी थी। देश में अभी 70 हजार पेट्रोल पंप है जिससे करीब 10 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें