Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab में Investors Summit 2026, तीन दिन तक जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति

March 13, 2026

Punjab में Investors Summit 2026, तीन दिन तक जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति

पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में तीन दिवसीय ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ को भगवंत मान सरकार की ओर से पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है। सम्मेलन 13 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, जापान और दक्षिण कोरिया समेत अनेक देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ का शानदार आगाज हो रहा है। गुरुओं-पीरों की पावन धरती पर देश-दुनिया से पहुंचे नामचीन उद्योगपतियों का हार्दिक स्वागत है।”

भगवंत मान ने पोस्ट में आगे लिखा, “चंडीगढ़ स्थित निवास पर विश्व प्रसिद्ध स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी एन. मित्तल से अहम मुलाकात हुई। पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने को लेकर उनके साथ सार्थक चर्चा हुई।”

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/andhra-pradesh-synthetic-drugs-seizure-47-crore-chemicals/

उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में आज पंजाब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। हमारी सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब सरकार ने पिछले हफ्ते भी अपनी औद्योगिक विकास की राह को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। सरकार ने राज्य में ‘औद्योगिक और व्यापार विकास नीति-2026’ लॉन्च की। इसका मकसद औद्योगिक विस्तार को तेज करना, बड़े निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।

इस नीति का औपचारिक अनावरण मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले शनिवार को लुधियाना में किया। इस अवसर पर राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। इस लॉन्च कार्यक्रम में लगभग 200 उद्योगपति, उद्योग जगत के दिग्गज और कई क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह राज्य के औद्योगिक भविष्य में उद्योग जगत की गहरी दिलचस्पी और भरोसे को दिखाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें