
नयी दिल्ली: प्रीमियम सिनेमा एक्ज़िबिटर पीवीआर आईनॉक्स ने राजधानी के नेहरू प्लेस में स्थित पारस सिनेमा को एक नए अवतार में फिर से खोला है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके साथ ही दिल्ली में पाँचवाँ आईमैक्स और भारत में दूसरा स्टैंडअलोन आईमैक्स थिएटर शुरू हो गया है, जिसमें अगली पीढ़ी के लेज़र प्रोजेक्शन और लेज़र टेक्नोलॉजी के साथ आईमैक्स और एक मल्टी-चैनल साउंड सिस्टम है, जो इमर्सिव अनुभव प्रदान करने के लिए आईमैक्स थिएटरों में मिलता है। इस नये सिनेमा के साथ पीवीआर आईनॉक्स के पास नई दिल्ली के 27 सिनेमाघरों में 108 स्क्रीन हो गई हैं, और उत्तर भारत की 103 प्रॉपर्टीज़ में कुल 457 स्क्रीन हो गई हैं। साउथ दिल्ली के वाणिज्यिक केंद्र में स्थित पारस सिनेमा 305 दर्शकों के बैठने की क्षमता के साथ दुनिया के सबसे इमर्सिव सिनेमा अनुभव के साथ वापसी कर रहा है। लेज़र के साथ आईमैक्स में 4के लेज़र प्रोजेक्शन सिस्टम है, जिसमें एक नया ऑप्टिकल इंजन और प्रोप्राइटरी आईमैक्स टेक्नोलॉजी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...