Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

RCAP अधिग्रहण के लिए धन जुटाने को लेकर आईआईएचएल पर खड़े हुए सवाल

October 16, 2023

RCAP अधिग्रहण के लिए धन जुटाने को लेकर आईआईएचएल पर खड़े हुए सवाल

 

नई दिल्ली : कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (आरकैप) के प्रशासक ने हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) को पत्र लिखकर कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आईआईएचएल ने आरकैप को हासिल करने के लिए सफल बोली लगाई है और अब इस संबंध में धन के स्रोत और व्यापार योजना को लेकर ये सवाल उठाए गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि इससे पहले भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने रिलायंस जनरल इंश्योरैंस (आरजीआईसी) और रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरैंस (आरएनएलआईसी) के शेयरों पर गिरवी रखकर आरकैप के अधिग्रहण के लिए धन जुटाने के आईआईएचएल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसके बाद आरबीआई द्वारा नियुक्त प्रशासक की ओर से यह पत्र भेजा गया।

आरजीआईसी और आरएनएलआईसी कर्ज में डूबी वित्तीय सेवा फर्म की सहायक कंपनियां हैं। सूत्रों ने बताया कि आईआईएचएल को लिखे एक पत्र में प्रशासक ने उससे धन के स्रोत और व्यवसाय योजना के साथ एक नया आवेदन जमा करने को कहा है।

 

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें