Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan सरकार ने सड़क कार्यों के लिए 3,525 करोड़ रुपये मंजूर किए

May 4, 2023

Rajasthan सरकार ने सड़क कार्यों के लिए 3,525 करोड़ रुपये मंजूर  किए

जयपुर: राजस्ज़्थान सरकार ने विभिन्न सड़क कार्यों के लिए 3,525 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं जज़्निमें आदिवासी एवं मरुस्थलीय इलाके के 694 गांवों की सड़कों हेतु 1,166 करोड़ रुपये शामज़्लि हैं। एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्ज़्य में पांच हजार से अधिक सड़क विकास कार्यों के लिए 3,525 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इन कार्यों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से नॉन पेचेबल/मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण कार्य हेतु कुल 1,870 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है। साथ ही, आदिवासी एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों के 250 से अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों को चरणबद्ध रूप से डामर सड़कों से जोड़ने के लिए 694 गांवों हेतु 1,166 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। गहलोत ने 96 नगरीय निकायों के 1,375 कार्यों के लिए 488.80 करोड़ रुपये का भी वित्तीय प्रावधान किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में राज्ज़्य में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में विकास कार्यों के लिए यह प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

ये भी पढ़ें : अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टारर ज़बरदस्त रिलेशनशिप ड्रामा ‘बंदर’ का मैडनेस से भरा टीज़र हुआ रिलीज़!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें