नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने रजनीश कर्नाटक को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है। बैंक ने रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि रजनीश कर्नाटक को बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का 29 वर्ष से अधिक का अनुभव है वह अक्टूबर 2021 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक बने थे। इससे पहले वह पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य महाप्रबंधक पद पर थे।
ये भी पढ़ें: Jalandhar में आज लगेगा 3-4 घंटे का पावर कट, इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

