Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rakesh Mehra को नियुक्त किया गया भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ का नया चेयरमैन

October 2, 2023

Rakesh Mehra को नियुक्त किया गया भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ का नया चेयरमैन
नई दिल्ली: राकेश मेहरा को भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सिटी) के चेयरमैन के तौर पर चुना गया है। शुक्रवार को सिटी की वीडियो कॉन्फ्रेंंसिंग के माध्यम से 65वीं वार्षिक बैठक (एजीएम) में नई समिति को चुना गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चेयरमैन पद के अलावा अश्विनी चंद्रन को डिप्टी चेयरमैन और दिनेश नोलखा को वाइस चेयरमैन पद के लिए चुना गया।
सभी नियुक्तियां दो साल (2023-2025) के लिए प्रभावी होंगी। चार्टर्ड अकाउंटेंड राकेश मेहरा बांसवाड़ा सिंटेक्स लिमिटेड (बीएसएल) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि कपड़ा उद्योग की वृद्धि के लिए वह सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।  सिटी के डिप्टी चेयरमैन अश्विनी चंद्रन कोयंबटूर के मैसर्स प्रेकॉट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।
वहीं, सिटी के वाइस चेयरमैन दिनेश नोलखा भीलवाड़ा स्थित नितिन स्पिनर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं। उन्हें भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) द्वारा ‘सीए बिजनेस लीडर अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें