एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ मिलकर भारत में कई बड़े ग्लोबल ब्रांड लाने की साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत इनविजन ब्रांड्स (जो फ्रैंचाइज़ इंडिया समूह का हिस्सा है) के साथ मिलकर भारत में तीन अंतरराष्ट्रीय ब्रांड easyGym, 5àsec और Blenz Coffee को लॉन्च करने की योजना बनाई गई है।

इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय बाजार में फिटनेस, लाइफस्टाइल और प्रीमियम कॉफी कल्चर को नई पहचान देना है। easyGym एक अंतरराष्ट्रीय फिटनेस ब्रांड है जो दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं दे रहा है। वहीं 5àsec एक प्रसिद्ध टेक्सटाइल केयर और लॉन्ड्री सेवा देने वाला ग्लोबल ब्रांड है। इसके अलावा Blenz Coffee अपनी खास कॉफी और कैफे अनुभव के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
इस पहल से भारत में नए बिजनेस अवसर भी पैदा होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के कई नए रास्ते खुल सकते हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का मानना है कि भारत तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है और यहां अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं।
यह साझेदारी भारत के रिटेल और लाइफस्टाइल सेक्टर में एक नया अध्याय जोड़ सकती है। आने वाले समय में इन ब्रांड्स के आउटलेट और सेवाएं देश के कई बड़े शहरों में शुरू होने की उम्मीद है।