Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली मेट्रो का सफर करने वालों के लिए खास खबर, Rapido app दे रहा ये सुविधा

June 25, 2025

दिल्ली मेट्रो का सफर करने वालों के लिए खास खबर, Rapido app दे रहा ये सुविधा

 Rapido App Providing Facility: नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक नई और बेहद सुविधाजनक सुविधा शुरू की गई है। अब यात्री कैब सेवा देने वाली कंपनी रैपिडो के मोबाइल ऐप के जरिए सीधे दिल्ली मेट्रो के टिकट बुक कर सकेंगे। इस नई पहल को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के सहयोग से लागू किया गया है।

रैपिडो के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने जानकारी दी कि यह सुविधा यात्रियों को उनके सफर को ज्यादा आसान और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य मेट्रो यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग से लेकर मेट्रो स्टेशन तक पहुँचने की राइड सुविधा तक, सभी सेवाएं देना है।”

क्या है खास?

मेट्रो टिकट बुकिंग अब रैपिडो ऐप पर उपलब्ध

ONDC के जरिए यह सुविधा शुरू की गई है

पहली बार टिकट बुक करने पर रैपिडो देगी फ्री राइड

-केवल ₹25 में मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने की सेवा उपलब्ध

अरविंद सांका ने यह भी बताया कि फिलहाल हर दिन करीब 8 लाख यूज़र्स रैपिडो का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें से लगभग 40% महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक लोग पहले से ही मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने के लिए रैपिडो की सेवाएं ले रहे हैं। कंपनी अब राजधानी के चुने हुए मेट्रो स्टेशनों पर ‘पिक-अप’ और ‘ड्रॉप’ प्वाइंट्स भी बनाएगी ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

-एक प्लेटफॉर्म, कई फायदे

इस पहल से न केवल दिल्लीवासियों को सफर में सुविधा मिलेगी, बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी बल मिलेगा। टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी और यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए अलग से वाहन ढूंढने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें