Site icon Dainik Savera Times

कलाकृतियों, बेहतरीन शराब, दुर्लभ व्हिस्की, रंगीन हीरे की कीमतों में 2024 में गिरावट: रिपोर्ट 

नई दिल्ली: जुनून की हद तक लोकप्रिय शीर्ष 10 निवेश श्रेणियों के तहत आने वाली कलाकृतियों की कीमतों में बीते साल अधिकतम 18.3 प्रतिशत तक की गिरावट आई। वैश्विक संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस श्रेणी में शराब और दुर्लभ व्हिस्की की दरों में नौ प्रतिशत की कमी हुई। नाइट फ्रैंक ने बुधवार को अपनी ‘द वेल्थ रिपोर्ट-2025’ में यह जानकारी दी।

संपत्ति सलाहकार ने बयान में कहा कि नाइट फ्रैंक लक्जरी निवेश सूचकांक (केएफएलआईआई) जुनून की हद तक लोकप्रिय 10 निवेश विकल्पों के प्रदर्शन की निगरानी करता है। रिपोर्ट में बताया गया कि इन 10 वस्तुओं में केवल पांच की कीमतों में 2024 के दौरान वृद्धि हुई। इस श्रेणी में हैंडबैग ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी कीमतें 2024 में 2.8 प्रतिशत बढ़ीं।

नाइट फ्रैंक ने कहा,‘‘सबसे कमजोर प्रदर्शन कलाकृतियों, वाइन और व्हिस्की का रहा। कला में 18.3 प्रतिशत की गिरावट आई।’ इससे पहले 2023 में कलाकृतियों में दोहरे अंकों की वृद्धि हुई थी। समीक्षाधीन अवधि में डिजाइनर फर्नीचर की कीमतों में 2.8 प्रतिशत की कमी आई, जबकि रंगीन हीरे की कीमतों में 2.2 प्रतिशत की कमी हुई।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

Exit mobile version