नई दिल्ली: इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाले उपक्रम राष्ट्रीय इस्पात निगम लिए (आरआईएनएल) ने दिव्यांग जनों को आजीविका के लिए समर्थ बनाने के उद्देश्य से ऐसे 100 व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया है।इस्पात मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन की पहल के अंतर्गत इन व्यक्तियों को विशाखापत्तनम में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया। आरआईएनएल ने जन शिक्षण संस्थान (कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत) के सहयोग से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम पर 4.95 लाख रुपये व्यय किए।
आरआईएनएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) ए अशोक और कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अन्य अधिकारियों ने इन प्रति•ाागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्हें सिलाई करने और अगरबत्ती, मोमबत्ती, फिनाइल तथा डिटर्जेंट बनाने जैसे कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया। सिलाई प्रशिक्षण की अवधि तीन माह की और घर की जरुरतों को पूरा करने के प्रशिक्षण की अवधि दो महीने की थी।
ये भी पढ़ें- RBI MPC Meeting 2026: होम और कार लोन की EMI बढ़ेंगी या नहीं? RBI ने किया बड़ा ऐलान
