Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बचपन याद कर भावुक हुए मशहूर बिजनेसमैन Ratan Tata, भाई संग शेयर की तस्वीर

January 10, 2023

बचपन याद कर भावुक हुए मशहूर बिजनेसमैन Ratan Tata, भाई संग शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली: मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा को तो सभी जानते हैं। अपनी दरियादिली और सादगी के लिए जाने जाने वाले रतन टाटा ने ‘द टाटा ग्रुप’ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और यही वजह है कि वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि रतन टाटा के भाई जिमी टाटा के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। जिमी अपने बड़े भाई रतन की तरह सादा जीवन जीते हैं, लेकिन दोनों भाइयों के बीच बेशुमार प्यार है, जिसका सबूत रतन टाटा द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर है।

हाल ही में रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बचपन की एक फोटो शेयर की और अपने पुराने दिनों को याद किया। इस तस्वीर में वह अपने छोटे भाई जिमी टाटा के साथ नजर आ रहे हैं। इस मोनोक्रोम तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों भाई सफेद शर्ट में एक दूसरे के साथ साइकिल पर बैठे हैं। कैमरे को पोज देते हुए दोनों भाई एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं। फोटो में उनके साथ उनके बेली (Dog) भी देखा जा सकता है। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह कैप्शन था रतन ने फोटो के साथ लिखा। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वो खुशी के दिन थे. हमारे बीच कुछ भी नहीं आया (1945 मेरे भाई जिमी के साथ)

बता दें कि जिमी टाटा अपने भाई रतन टाटा से 2 साल छोटे हैं। अपने भाई रतन टाटा की तरह जिमी ने भी शादी नहीं की। वह भी बेहद सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। जानकारी के मुताबिक, वह मुंबई के कोलाबा में 2 बीएचके फ्लैट में रहते हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उनका ज्यादातर समय अखबार पढ़ने में बीतता है। हालांकि वह टाटा ग्रुप की कंपनी की हर गतिविधि की खबर रखते हैं। उन्होंने लंबे समय तक उनकी कंपनी के लिए काम किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें