Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Razorpay ने डिजिटल बिल स्टार्टअप ‘BillMe’ का किया अधिग्रहण 

September 12, 2023

Razorpay ने डिजिटल बिल स्टार्टअप ‘BillMe’ का किया अधिग्रहण 
नई दिल्ली: फिनटेक मंच रेजरपे ने मुंबई स्थित डिजिटल बिल तथा ग्राहक सहभागिता स्टार्टअप बिलमी का अधिग्रहण कर लिया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साझेदारी का मकसद उपभेक्ताओं के साथ बेहतर संपर्क के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ के साथ व्यवसायों को सशक्त बनाना है। कंपनी ने समझौता कितना मूल्य का हुआ, इसका खुलासा नहीं किया।
रेजरपे के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक शशांक कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘ अब रेजरपे के व्यापारिक संबंधों तथा बाजार की मजबूत समझ के साथ तेजी से बढ़ने और सभी भी गतान समाधानों तक निर्बाध पहुंच स्थापित करने के लिए ऑफलाइन खुदरा ब्रांडों के एक बड़े आधार को सक्षम बनाएंगे। बिलमी के सह-संस्थापक कुबेर प्रितमानी ने कहा कि कंपनी रेजरपे के साथ सहयोग का तत्पर है। इस तरह हर एक उपभेक्ताओं को अधिक प्रभावी अनुभव मिल पाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें