Site icon Dainik Savera Times

RBI के नीतिगत निर्णय से पहले बाजार ने लगाई छलांग

मुंबई: रिजर्व बैंक (आरबीआई) की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में निवेशकों के नीतिगत दरों को यथावत बनाए रखने की उम्मीद में आईटी, सीडी, वित्तीय सेवाएं, यूटिलिटीज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत तेरह समूहों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत पिछले लगातार दो दिन की गिरावट से उबरकर शेयर बाजार ने आज ऊंची छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 350.81 अंक उछलकर 74,227.63 अंक पर पहुंच गया।

साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 80.00 अंक की बढ़त लेकर 22,514.65 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली कंपनियों में बिकवाली हुई लेकिन छोटी कंपनियों के शेयर मजबूत रहे। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.11 प्रतिशत फिसलकर 40,625.41 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,803.97 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3947 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2451 में लिवाली जबकि 1397 में बिकवाली हुई वहीं 99 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियां हरे जबकि शेष 19 लाल निशान पर बंद हुई।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता

Exit mobile version