Site icon Dainik Savera Times

RBI ने Karnataka Bank को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष कर एकत्र करने की अनुमति दी

नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर एकत्र करने के लिए अधिकृत किया है। कर्नाटक बैंक ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यह कदम वित्त मंत्रालय के तहत लेखा महानियंत्रक (सीजीए) की सिफारिश पर किया गया है। इसमें कहा गया है कि बैंक के ग्राहक सीबीआईसी के भारतीय सीमा शुल्क इलेक्ट्रॉनिक गेटवे ‘आइसगेट’ पोर्टल पर कर्नाटक बैंक का चयन कर अपने सीमा शुल्क का पहले ही ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। सूचना में कहा गया है कि सीबीआईसी का आइसगेट पोर्टल व्यापार, कार्गो कंपनियों और अन्य व्यापारिक भागीदारों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से ई-फाइलिंग सेवाएं प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें : पंचायती जमीन विवाद में सरपंच के पति पर हमला

Exit mobile version