Site icon Dainik Savera Times

BOB World App पर ग्राहक जोड़ने पर आरबीआई ने लगायी रोक

नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा को उसके मोबाइल ऐप बॉब वर्ल्ड पर नये ग्राहक जोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। केन्द्रीय बैंक ने आज जारी एक बयान में कहा कि बैंकिंग नियमन कानून 1949 की धारा 35 ए के तहत उसने यह बॉब वर्ल्ड ऐप पर नये ग्राहकों को जोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी गयी है।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

Exit mobile version