Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBI सरकार को देगा अब तक का सर्वाधिक 2.11 लाख करोड़ का लाभांश

May 23, 2024

RBI सरकार को देगा अब तक का सर्वाधिक 2.11 लाख करोड़ का लाभांश

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपए के लाभांश भुगतान को बुधवार को मंजूरी दे दी। यह केंद्रीय बैंक की ओर से अबतक का सर्वाधिक लाभांश भुगतान होगा। यह एक साल पहले की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आरबीआई ने 87,416 करोड़ रुपए का लाभांश सरकार को दिया था। पिछला उच्चतम स्तर वित्त वर्ष 2018-19 में रहा था जब रिजर्व बैंक ने सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपए का लाभांश दिया था। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 608वीं बैठक में लाभांश भुगतान का निर्णय लिया गया।

रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने लेखा वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में 2,10,874 करोड़ रुपए के हस्तांतरण को मंजूरी दी। चालू वित्त वर्ष के बजट में सरकार ने आरबीआई और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों से कुल 1.02 लाख करोड़ रुपए की लाभांश आय का अनुमान जताया था।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें