Site icon Dainik Savera Times

RBI वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार को देगा रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का लाभांश

एजैंसी (मुंबई) : आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का लाभांश देने की घोषणा की है। यह लाभांश वैश्विक चुनौतियों के बीच सरकार को वित्तीय राहत प्रदान करेगा। वित्त वर्ष 2024-25 में यह लाभांश 2.69 लाख करोड़ रुपए था जो 2023-24 के मुकाबले 27.4 प्रतिशत अधिक था।

इससे पहले, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपए और 2022-23 के लिए 87,416 करोड़ रुपए सरकार को हस्तांतरित किए थे।

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 623वीं बैठक में लाभांश भुगतान का निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की।

आरबीआई ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में जोखिम प्रावधान और वैधानिक कोष में हस्तांतरण से पहले शुद्ध आय 3,95,972.10 करोड़ रुपए रही जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 3,13,455.77 करोड़ रुपए थी।

Exit mobile version