Realme 16 Pro: Realme आज भारत में अपनी नई मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ को पेश करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन्स की संभावित कीमतें और कई अहम फीचर्स लीक हो चुके हैं। यह सीरीज पिछले साल आई Realme 15 Pro लाइनअप का अपग्रेड मानी जा रही है, जिसमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस से जुड़े बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं।
संभावित कीमत और वेरिएंट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 16 Pro की शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है। यह फोन 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB के तीन स्टोरेज ऑप्शन्स में आ सकता है, जिनकी कीमतें क्रमशः लगभग 33,999 रुपये और 36,999 रुपये तक जा सकती हैं।
वहीं, Realme 16 Pro+ की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये बताई जा रही है। इसके भी तीन वेरिएंट्स होंगे 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB जिनकी कीमतें क्रमशः करीब 41,999 रुपये और 44,999 रुपये हो सकती हैं। दोनों ही फोन्स मास्टर गोल्ड, मास्टर ग्रे, कैमिलिया पिंक और ऑर्किड पर्पल जैसे रंगों में उपलब्ध हो सकते हैं।
Tested by Vicky. Trusted in portraits.
From subtle details to confident frames, the #realme16ProSeries is built for portraits that feel real on Vicky, and on you.
Launching on 6th Jan, 12 PM.
Know More:https://t.co/Vk3a5ORmvH https://t.co/Ar1BcHr0iw… pic.twitter.com/ilBqhD8bnE
— realme (@realmeIndia) December 19, 2025
डिस्प्ले और डिजाइन
Realme 16 Pro सीरीज में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। स्लिम बेज़ल, हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और HDR सपोर्ट के साथ यह डिस्प्ले बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। फोन के पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।
कैमरा और परफॉर्मेंस
दोनों फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 200MP का मेन कैमरा शामिल हो सकता है। Pro+ वेरिएंट में 50MP का पेरिस्कोप लेंस दिए जाने की उम्मीद है। ये डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme 16 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और Realme 16 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट मिलने की संभावना है। दोनों फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7 पर काम कर सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
इस सीरीज की एक बड़ी खासियत 7000mAh की बैटरी हो सकती है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Realme 16 Pro सीरीज को फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। लॉन्च इवेंट को Realme और फ्लिपकार्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकता है।