Site icon Dainik Savera Times

Realme GT 7 Dream Edition: प्रीमियम फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme GT 7 Dream Edition : चीन की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 Dream Edition लॉन्च किया है। आपको बता दें कि यह फोन शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आता है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Realme GT 7 Dream Edition की खासियत

Realme GT 7 Dream Edition को रियलमी ने Aston Martin Formula One Team के साथ मिलकर तैयार किया है। यह स्मार्टफोन न केवल शानदार लुक्स बल्कि पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने Realme GT 7 और Realme GT 7T मॉडल्स भी पेश किए हैं। ग्राहक इसे अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Realme GT 7 Dream Edition की कीमत

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹49,999 रखी गई है। यह फोन खासतौर पर Aston Martin Racing Green कलर में उपलब्ध है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

ऑफर्स और डिस्काउंट

रियलमी ने इस फोन पर कई आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं:

– 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा, जिसमें ग्राहक सिर्फ ₹4,167 की मासिक किश्त पर फोन खरीद सकते हैं।
– पुराने स्मार्टफोन पर ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस।
– एक्सचेंज ऑफर और अन्य डिस्काउंट मिलाकर ग्राहक ₹47,499 तक की कुल बचत कर सकते हैं।

Exit mobile version