Dainik Savera Times

Realme GT 7 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: Realme ने अपनी नई GT 7 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है, जिसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हैं: Realme GT 7, Realme GT 7 Dream Edition, और Realme GT 7T। ये स्मार्टफोन कंपनी के प्रीमियम मॉडल हैं और इनमें दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जो खासतौर पर गेमिंग और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर फोकस करते हैं।

बैटरी, चार्जिंग, डिस्प्ले और सॉफ़्टवेयर
इन स्मार्टफोन्स में 7000mAh की बैटरी, 120W चार्जिंग, AMOLED डिस्प्ले, और Android 15 का सपोर्ट मिलता है। ये फीचर्स यूजर्स को बेहतरीन परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ का अनुभव देते हैं।

कीमत
-Realme GT 7 की कीमत ₹39,999 है। इस कीमत में आपको 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलेगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन IceSense Black और IceSense Blue में उपलब्ध है।
-Realme GT 7 Dream Edition की कीमत ₹49,999 है, जिसमें आपको 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलेगा।
-Realme GT 7T की कीमत ₹34,999 से शुरू होती है, और इसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन IceSense Blue, IceSense Black, और IceSense Yellow में उपलब्ध है।
इन स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग 30 मई से शुरू होगी। वहीं, Realme GT 7 Dream Edition की बिक्री 13 जून से शुरू होगी। ये स्मार्टफोन्स Amazon और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

स्पेसिफिकेशन्स
1. Realme GT 7:
डिस्प्ले:
6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9400e
कैमरा: 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 7000mAh, 120W चार्जिंग सपोर्ट
सॉफ़्टवेयर: Android 15 आधारित Realme UI 6
रेटिंग: IP69 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा)

2. Realme GT 7 Dream Edition

-सभी फीचर्स Realme GT 7 जैसे ही हैं, लेकिन इसमें आपको 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलेगा।
-इसमें कुछ कस्टम आइकॉन, वॉलपेपर और Aston Martin Amarco F1 Team Edition का वॉटरमार्क भी मिलेगा।

3. Realme GT 7T
डिस्प्ले:
6.80 इंच का AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8400 Max
कैमरा: 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 7000mAh, 120W चार्जिंग सपोर्ट

30 मई से प्री-बुकिंग शुरू
Realme GT 7 सीरीज अपने हाई-लेवल परफॉर्मेंस, शानदार बैटरी और गेमिंग फीचर्स के साथ एक बेहतरीन स्मार्टफोन अनुभव देती है। इन स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग 30 मई से शुरू होगी और यह कश्मीर से लेकर देशभर में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

Exit mobile version