Site icon Dainik Savera Times

Realme ने अपने दो नए स्मार्टफोन 11 5G और 11X 5G किए लॉन्च

नयी दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपने दो नये स्मार्टफोन रियलमी 11 5 जी और रियलमी 11 एक्स 5 जी के साथ ही बड्स एयर 5 प्रो एवं बड्स एयर 5 भी लाँच करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां कहा कि रियलमी 11 5 जी में 108 एमपी को रियर कैमरा है जिसमें तीन एक्स सेंसर जूम फीचर भी दिया गया है। इसमें 16 एमपी को फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है जो 67 वॉट सुपरवूक चार्जिंग से लैस है।

यह मोबाइल मात्र 17 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही इसमें डायनमिक रैम की सुविधा दी गयी है जिससे इसके रैम की क्षमता दोगुनी होकर 16 जीबी हो जाती है। इसके दो मॉडल उतारे गये हैं जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 18999 रुपये और आठ जीबी रैम और 256 जीबी रॉम की कीमत 19999 रुपये है। इसकी बिक्री29 अगस्त से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

Exit mobile version