Site icon Dainik Savera Times

Realme का धमाकेदार ऑफर: अब सिर्फ इतने रुपये में मिल रहा ये फोन, जानें फीचर्स और बैटरी

Realme Narzo 80 Lite : स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) ने अपने बजट सेगमेंट के फोन Realme Narzo 80 Lite की कीमत में बड़ी कटौती की है। आपको बता दें कि कंपनी का यह पावरफुल फोन अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है। अमेजन और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह हैंडसेट अब सिर्फ ₹6,799 में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्चिंग के वक्त शुरुआती कीमत ₹8,999 रखी गई थी। इसके अलावा ग्राहकों को ₹500 का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। आइए खबर में विस्तार से जानते है…

बैटरी और परफॉर्मेंस

Realme Narzo 80 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की विशाल बैटरी है, जो लंबी बैकअप के साथ दिनभर का आरामदायक उपयोग सुनिश्चित करती है। फोन में 15W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यह जल्दी चार्ज हो जाता है। डिवाइस में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और हल्के गेमिंग के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस देता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 563 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसका वॉटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन इसे क्लासिक लुक देता है। फोन दो आकर्षक कलर ऑप्शंस बीच गोल्ड और ऑब्सिडियन ब्लैक में उपलब्ध है। खास बात यह है कि इसके बैक पैनल में LED रिंग लाइट दी गई है, जो 9 अलग-अलग रंगों में ग्लो करती है, जिससे इसका लुक और भी शानदार बनता है।

कैमरा और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Realme Narzo 80 Lite में डुअल 4G सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, और एक्सपेंडेबल स्टोरेज जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर और स्टोरेज

यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन दो वेरिएंट्स 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। जरूरत पड़ने पर रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

कुल मिलाकर देखे जाए तो Realme Narzo 80 Lite एक शानदार बजट स्मार्टफोन है जो दमदार बैटरी, अच्छा डिस्प्ले और स्टाइलिश डिजाइन के साथ अब बेहद किफायती दाम में उपलब्ध है। यदि आप सस्ते में एक भरोसेमंद और पावरफुल फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।

Exit mobile version