Realme Neo 8 : Realme Neo सीरीज का अगला मॉडल, Realme Neo 8, अब लीक और रिपोर्ट्स में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन जनवरी 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, भारत और अन्य वैश्विक बाजारों में यह फोन अलग नाम के साथ उपलब्ध हो सकता है…
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
लीक्स के अनुसार, Realme Neo 8 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज की सुविधा होगी। डिस्प्ले के मामले में इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है।
बैटरी के मामले में यह हैंडसेट खास है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। सुरक्षा और अनुभव को ध्यान में रखते हुए फोन में IP68 रेटिंग, 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और X-axis लीनियर मोटर भी शामिल हो सकती है। इसके अलावा, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट की भी उम्मीद जताई जा रही है।
Realme Neo 8 ke leaks full fire pe – Snapdragon 8 Gen 5 beast chipset, 8000mAh battery aur 1.5K OLED display! 😱 Next month China launch, India mein GT 8 ke naam se aa sakta hai. Flagship killer banega yeh toh! Tum log ready ho?#RealmeNeo8#realme pic.twitter.com/KPdhRjK23M
— The globa guide (@globe_the_03) December 27, 2025
कैमरा और डिस्प्ले
पिछली रिपोर्ट्स में यह भी खुलासा हुआ था कि फोन में 6.78 इंच का LTPS फ्लैट डिस्प्ले और पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
भारत में लॉन्च
भारत में Realme GT 8 Pro पिछले महीने लॉन्च हुआ था। इसकी शुरुआती कीमत 72,999 रुपये रखी गई थी। फोन में 6.79 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। कैमरों की बात करें तो इसमें 50MP मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो सेंसर मौजूद हैं, जो 120x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा भी है।
इस तरह Realme Neo 8 अपने दमदार हार्डवेयर और बड़े बैटरी सपोर्ट के साथ आने वाला है और जनवरी 2026 में चीन में इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।