Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में लॉन्च हुआ ये शानदार स्मार्टफोन, मात्र इतनी है कीमत

February 21, 2026

भारत में लॉन्च हुआ ये शानदार स्मार्टफोन, मात्र इतनी है कीमत

बिजनेस डेस्क: Realme P4 Lite स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन दो वेरिएंट में लाया गया है, जिसमें 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। ये फोन अगले महीने सेल पर आएगा। इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। फिलहाल ये फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- इसमें 6.74-inch का HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 563 Nits की है।

बैटरी- Realme P4 Lite में 6300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर- Realme के इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी का ये फोन IP54 रेटिंग के साथ लाया गया है।

कैमरा- फोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है।

Realme P4 Lite smartphone
 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें